संविधान में आस्था रखने वाले लोग 25 जून 1975 को कभी नहीं भूल सकते: Bhajanlal Sharma

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 26, 2024

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को कहा कि भारत के संविधान और लोकतंत्र में आस्था रखने वाले लोग 25 जून 1975 का दिन कभी नहीं भूल सकते, जिस दिन देश में आपातकाल लगाया गया था।

उन्होंने कहा कि संविधान हमारे देश का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जो हमारे लोकतंत्र की नींव और सामाजिक न्याय की प्रेरणा है। शर्मा ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के नेतृत्व में तैयार यह दस्तावेज न केवल हमारे संवैधानिक ढांचे को परिभाषित करता है, बल्कि यह भी सुनिश्चित करता है कि प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और न्याय मिले।

शर्मा ने कहा कि आपातकाल के दौरान देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों सहित सभी संवैधानिक अधिकारों को जबरन छीन लिया गया था। मीडिया पर सेंसरशिप लगाकर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचला गया था।

शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार संविधान को सर्वोच्च मानती है, और उन्होंने देश के संविधान की रक्षा पूरी निष्ठा से करने का अपना वादा बार-बार दोहराया है। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकारों ने आंबेडकर के आदर्शों का पालन किया और उनसे जुड़े तीर्थ स्थलों का विकास किया।

प्रमुख खबरें

Odisha CM Mohan Charan Majhi ने UAE में की बैठक, उद्योगपतियों को दिया निवेश का न्योता

PM Modi का बड़ा Vision: 2035 तक Indian Space Station और 2040 तक चंद्रमा पर भारतीय Astronaut का लक्ष्य

National Film Awards केवल Delhi में हों, Gujarat शिफ्ट करने पर बोलीं Supriya Sule

Ultraviolette तमिलनाडु के Hosur में 779 करोड़ रुपये से लगाएगी नया EV प्लांट