जरूरत से ज्यादा काजू का सेवन खड़ी कर सकता है यह परेशानियां

By मिताली जैन | Jul 27, 2019

काजू सबका मनपसंद ड्राई फ्रूट है। जिसे पूरी दुनिया में लोग अलग−अलग तरह से खाना पसंद करते हैं। कभी सब्जी की ग्रेवी के रूप में तो कभी मिठाई के रूप में तो कभी स्नैक्स के रूप तो कभी व्यंजनों में टॉपिक के रूप में इसे खाया जाता है। वैसे तो काजू में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं और इसलिए काजू का सेवन करना स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना गया है। इसके सेवन से आपको विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सिडेंट, फ्लेवोनोइड्स आदि कई स्वस्थ पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। लेकिन वहीं अगर आप इसका अधिक मात्रा में सेवन करते हैं या फिर कुछ खास स्वास्थ्य समस्याओं से पीडि़त लोगों को इससे दूर रहने की सलाह दी जाती है, अन्यथा इससे स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में−

इसे भी पढ़ें: आयरन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें यह चीजें

वजन का बढ़ना

आवश्यकता से अधिक काजू का सेवन आपका वजन बढ़ा सकता है। काजू में कैलोरी काफी अधिक मात्रा में पाई जाती है। सूखे भुने हुए काजू का सिर्फ एक औंस खाने से आपको 163 कैलोरी मिलती है। जरा सोचिए कि अगर आप अधिक मात्रा में इसका सेवन करेंगे तो आपका कैलोरी काउंट कितना अधिक बढ़ जाएगा। इस प्रकार आवश्यकता से अधिक काजू का सेवन मोटापे का कारण हो सकता है और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं जैसे उच्च कोलेस्ट्रॉल, मधुमेह, चयापचय सिड्रोम, कैंसर, स्ट्रोक, हृदय संबंधी समस्याओं आदि को जन्म दे सकता है।


उच्च रक्तचाप

अगर आप हाईब्लड प्रेशर के मरीज है तो काजू का सेवन आपको जरा सोच समझकर करना चाहिए। दरअसल, काजू में सोडियम पाया जाता है। करीबन 100 ग्राम काजू में 12 मिलीग्राम सोडियम होता है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि लोग काजू को भूनने के बाद उसमें नमक डालकर खाना पसंद करते हैं। ऐसा करने से उसकी सोडियम की मात्रा बढ़ जाती है। इससे आपका रक्तचाप तो बढ़ ही सकता है, साथ ही आपको अन्य हृदय संबंधी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

इसे भी पढ़ें: गैस और कब्ज की समस्या से रहते हैं परेशान, करें यह आसान आसन

हो सकती है एलर्जी

आपको शायद पता न हो लेकिन आवश्यकता से अधिक काजू का सेवन एलर्जी का कारण भी बन सकता है। एक अध्ययन के अनुसार, काजू से जुड़ी एलर्जी का खतरा दिन−प्रतिदिन बढ़ रहा है। ये एलर्जी वैसे तो किसी को भी हो सकती है, लेकिन छोटे बच्चों को अधिक प्रभावित करती हैं। इसलिए काजू का सेवन सीमित मात्रा में करना ही बेहतर है।

 

मिताली जैन

 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

यह मेरा आखिरी व्लॉग है, UK07 Rider Anurag Dobhal के वीडियो से मचा हड़कंप, परिवार के खिलाफ उगला जहर

Assistent Professor Jobs 2026: Rajasthan Central University में Assistant Professor की Jobs, शानदार Salary, करें Apply

Middle East Crisis: Kharge का सरकार पर वार, बोले- PM Modi ने विदेश नीति का सरेंडर कर दिया

Homemade Hydra Facial: Party से पहले चाहिए Instant Glow, इन 5 स्टेप्स में करें Home-made Hydra Facial