श्रीलंका-अफगानिस्तान की तरह भाजपा पर कार्रवाई करेंगे लोग: महंगाई को लेकर अभिषेक ने साधा निशाना

By अनुराग गुप्ता | Jul 12, 2022

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी ने मंगलवार को ईंधन की कीमतों और महंगाई को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में लोग खाना नहीं खा पाएंगे, यह श्रीलंका और अफगानिस्तान जैसा होगा। उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से लोग तंज आ चुके हैं। कीमतें आसमान छू रही हैं। मध्यम वर्ग बुरी तरह से संकट में है।

आपको बता दें कि श्रीलंका में अभी तक का सबसे गहरा आर्थिक संकट छाया हुआ है। प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति भवन में कब्जा जमाया हुआ है। गोटबाया राजपक्षे ने राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया है। वहां पर खाद्य सामान से लेकर ईंधन, दवाईयां समेत तमाम चीजों की कमी है। ऐसे में जल्द ही सर्वदलीय सरकार का गठन होने की संभावना जताई जा रही है।

इसे भी पढ़ें: सबसे उम्रदराज बाघ 'राजा' का हुआ निधन, 14 साल पहले मगरमच्छ के हमले में बुरी तरह हो गया था जख्मी 

आवास योजना का नाम बदलने से जुड़े सवाल पर अभिषेक बनर्जी ने बताया कि यह बंगाल का घर है, इसलिए मुख्यमंत्री ने इसका नाम बांग्ला आवास योजना रखा है। इसी के साथ ही उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि केंद्र ने पैसा रोक दिया। यह बात भाजपा नेता अलग-अलग जगहों पर कह रहे हैं। ऐसे नहीं चल सकता है। केंद्र भुगतान करे या न करे, मुख्यमंत्री जनता के साथ खड़ी रहेंगी। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों को बंगाली पैसे से वंचित किया जा रहा है। भाजपा इनकम टैक्स और जीएसटी के नाम पर मोटी रकम ले रही है।

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत