दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी का जवाब लोग अपने वोट से देंगे : सुनीता केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 02, 2024

अहमदाबाद। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को यहां कहा कि लोग समझदार हैं और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री को जेल में डालने के भाजपा के कदम का जवाब अपने वोट से देंगे। वह गुजरात के भरूच और भावनगर संसदीय क्षेत्रों में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों के समर्थन में रैलियों में शामिल होने से पहले अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचीं। उन्होंने हवाई अड्डे पर मीडियाकर्मियों से कहा, ‘‘उन्होंने (भाजपा ने) अरविंद केजरीवाल को चुनाव के समय बलपूर्वक जेल में डाला है ताकि उनकी आवाज जनता तक नहीं पहुंचे। लेकिन लोग बहुत समझदार हैं और वे अपने वोट से जवाब देंगे।’’ 

इसे भी पढ़ें: Uttarakhand । सोशल मीडिया ‘रील’ बना रही छात्रा की रेलगाड़ी से टकराकर मौत

प्रधानमंत्री मोदी ने आज गुजरात के आणंद में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस को पाकिस्तान का ‘चेला’ बताया था और कहा था कि पड़ोसी देश कांग्रेस के ‘शहजादे’ को भारत का अगला प्रधानमंत्री बनाने को बेकरार है। पाठक ने कहा कि लोग समझदार हैं और अब वे स्कूल, अस्पताल तथा जीवन में बेहतर चीजों की मांग कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Pushkar Singh Dhami ने 26 अल्पसंख्यक संस्थानों को दी मान्यता, बाजपुर में 5 मदरसे सील

Asian Games के लिए Sports Ministry ने 503 खिलाड़ियों और 246 अधिकारियों के दल को दी हरी झंडी

Nepal Flood: भारत ने भेजी 5वीं राहत खेप, 166 भारतीय सुरक्षित निकाले गए

Ram Mandir Trust के नए CEO की नियुक्ति पर Akhilesh Yadav ने खड़े किए सवाल