बहुत भाग्यशाली होते हैं वो लोग जिनके हाथों में होती है यह रेखा, हर क्षेत्र में मिलती है सफलता

By प्रिया मिश्रा | Mar 04, 2022

ज्योतिषविद्या में हस्तरेखा का बहुत महत्व है। हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार हमारी हथेली पर बनी रेखाएँ हमारे भाग्य और भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में बताती हैं। हमारे हाथ में तीन मुख्य रेखाएँ होती हैं - जीवन रेखा, मस्तिष्क रेखा और हृदय रेखा। इन तीनों रेखाओं का संबंध हमारे जीवन में होने वाली घटनाओं और हमारे भाग्य से होता है। इनमें से जीवन रेखा एक महत्वपूर्ण रेखा है। यह व्यक्ति के व्यवहार, स्वास्थ्य और रहन-सहन के बारे में बताती है। किसी-किसी हथेली पर दो जीवन रेखाएं होती हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार दोमुखी जीवन रेखा वाले लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं। आज के इस लेख में हम आपको दोमुखी जीवन रेखा के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं - 

जिन लोगों के हथेली पर समांतर जीवन दो जीवन रेखाएं हों, वे हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं। ऐसे लोगों का भाग्य भी साथ देता है। ये लोग जिस भी काम को अपने हाथ में लेते हैं उसमें सफलता प्राप्त करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: 10 मार्च से शुरू होंगे होलाष्टक, जानें क्यों नहीं किए जाते शुभ कार्य

जिन लोगों की हथेली पर दोमुखी जीवन रेखा हो उनके जीवन में यात्राएँ बहुत लाभकारी होती हैं। ऐसे लोगों को जीवन में पढ़ाई, नौकरी या किसी अन्य वजह से यात्रा करने का मौका मिलता है। ऐसे लोग विदेश में जाकर भी धन कमाते हैं।  

यदि किसी के हाथ में जीवन रेखा से कोई शाखा निकलकर शनि पर्वत तक उठकर भाग्य रेखा के साथ जाती हो तो ऐसे लोग जीवन में बहुत धन कमाते हैं। ऐसे लोग एक से ज़्यादा स्त्रोतों से धन कमाते हैं। इन लोगों के जीवन में किसी भी चीज़ की कमी नहीं होती है।  

दोमुखी जीवन रेखा वाले व्यक्ति जीवन में आने वाली सभी चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं। ऐसे लोग बहुत हिम्मती होते हैं और हर प्रकार की परिस्थिति में अपने आपको ढाल लेते हैं। ऐसे लोगों के जीवन में चुनौतियां भी बहुत अधिक होती हैं लेकिन ये ठोकरें खाते -खाते अपने लक्ष्य को हासिल कर ही लेते हैं।

इसे भी पढ़ें: सोम प्रदोष व्रत से कुवारी कन्याओं को मिलते हैं सुयोग्य वर

अगर किसी व्यक्ति के हाथ में जीवनरेखा एक किनारे से मस्तिष्क रेखा से लगभग सटी हुई आगे बढ़ती है और इन दोनों रेखाओं के बीच अंतर स्पष्ट रूप से देखा जा सके तो ऐसे लोग तेज दिमाग वाले होते हैं।

ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक व्यक्ति की जीवन रेखा और मस्तिष्क रेखा द्वारा बनने वाला कोण जितना बड़ा होता है, वह व्यक्ति उतना ही स्वतंत्र और संवेदनशील होगा। ऐसे व्यक्ति का दिमाग जरा-जरा सी बातों से प्रभावित होगा।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

EV Market में मचेगी खलबली! Ola Electric अपने Battery Business के लिए जुटाएगी ₹2000 करोड़

Credit-Debit Card यूजर्स को बड़ा झटका, Airport Lounge की फ्री सुविधा अब होगी बंद।

व्यापार घाटे पर राहत, पर Middle East संकट ने बढ़ाई टेंशन, Indian Exports पर मंडराया खतरा

West Bengal BJP Candidate List: भवानीपुर में भी नंदीग्राम वाला इतिहास दोहराएगा? BJP ने पहली लिस्ट जारी कर ही ममता पर प्रेशर बढ़ाया