हथेली में है यह निशान तो बहुत ही भाग्यवान और धनवान बनेंगे आप, राजा की तरह बिताएंगे अपना जीवन

By प्रिया मिश्रा | Mar 21, 2022

ज्योतिषशास्त्र में व्यक्ति का भाग्य जानने के बहुत से तरीके बताए गए हैं। कुछ लोग अपना भविष्य जानने के लिए जन्मकुंडली दिखवाते हैं तो कुछ टैरो कार्ड रीडिंग के जरिए अपने भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में जानने का प्रयास करते हैं। हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार व्यक्ति की हाथ पर बनी रेखाएं और निशान भी उसके भाग्य और आने वाले समय के बारे में बहुत कुछ बताते हैं। हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार कुछ भाग्यशाली व्यक्तियों के हाथ पर कुछ ख़ास चिन्ह होते हैं। माना जाता है कि ऐसे लोग जीवन में खूब धन-दौलत कमाते हैं और इन्हें जीवन में उच्च पद प्राप्त होता है। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, हथेली में मछली का निशान बनना बेहद शुभ माना जाता है। हथेली पर जिस भी पर्वत पर यह निशान बनता है, उससे व्यक्ति के भाग्य के बारे में पता चलता है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि हथेली पर कौन से पर्वत पर मछली का निशान होना शुभ माना जाता है - 

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, अगर किसी की हथेली में गुरु पर्वत पर मछली का चिन्ह बनता हो तो ऐसे व्यक्ति जीवन में खूब धन-दौलत कमाते हैं। ऐसे व्यक्ति जीवन में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल करते हैं।

इसे भी पढ़ें: बहुत भाग्यशाली होते हैं वो लोग जिनके हाथों में होती है यह रेखा, हर क्षेत्र में मिलती है सफलता

हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार, यदि शनि पर्वत पर चक्र का निशान हो तो ऐसे लोग राजनीति के क्षेत्र में नाम कमाते हैं। ऐसे लोगों के जीवन में धन-दौलत की कोई कमी नहीं होती। ऐसे लोग करोड़ों की संपत्ति के मालिक होते हैं। यदि हथेली में यह निशान हो तो व्यक्ति विदेश जाकर भी खूब पैसा कमाता है। 

यदि व्यक्ति के गुरु पर्वत पर मछली के निशान के साथ तर्जनी उंगली भी लंबी हो तो ऐसे व्यक्ति बड़े अधिकारी या राजनेता होते हैं। 

हस्तरेखाशास्त्र के अनुसार, यदि हथेली में सूर्य पर्वत पर चक्रनुमा निशान बनता हो तो व्यक्ति राजनीति या सरकारी क्षेत्र में खूब दौलत-शौहरत कमाता है।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Samrat Choudhary का बड़ा ऐलान, Bihar में 10 तारीख को मिलेगी 1100 Pension, 97 लाख को लाभ

Lithium-ion Battery मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी नई रफ्तार, 85 मशीनों पर सरकार ने दी Customs Duty में छूट

9 साल की अमायरा की मौत से पहले क्लास में क्या हुआ था? परिवार ने कहा- वो रोती रही, कोई नहीं सुन रहा था...और फिर

China में कुछ बड़ा होने वाला है, 2 वफादारों को मिली सेना की कमान