कोरोना वायरस: पेप्सिको देगी 25,000 परीक्षण किट, 50 लाख लोगों का खाना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2020

नयी दिल्ली। पेप्सिको इंडिया अपनी परोपकार संस्था पेप्सिको फाउंडेशन के साथ भारत में कोरोना वायरस महामारी से मुकाबला करने के लिए 25,000 कोविड-19 परीक्षण किट और 50 लाख लोगों का खाना मुहैया कराएगी।

कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा कि पका हुआ भोजन बांटने के लिए उसने अक्षय पात्र फाउंडेशन के साथ साझेदारी की है, जबकि 8,000 गरीब परिवारों को स्माइल फाउंडेशन की मदद से राशन मुहैया कराया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: उत्पादन में कटौती पर संदेह बढ़ने से तेल कीमतें गिरीं

कंपनी ने बताया ये पहल कंपनी के वैश्विक कार्यक्रम ‘गिव मील्स, गिव होप’ का हिस्सा है। इसके अलावा कंपनी ने कोविड-19 परीक्षण किट मुहैया कराने के लिए फाउंडेशन ऑफ इनोवेटिव न्यू डायग्नोस्टिक (फाइंड) के साथ समझौता किया है।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह