'त्रिपुरा की प्रति व्यक्ति आय में 30 फीसदी की हुई वृद्धि', जेपी नड्डा बोले- CPM के शासन में हुई महिलाओं, युवाओं की अनदेखी

By अनुराग गुप्ता | Aug 29, 2022

अगरतला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय त्रिपुरा यात्रा पर हैं। ऐसे में उन्होंने अगरतला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिप्लब देब के नेतृत्व में जब त्रिपुरा में सरकार आई और इसको आगे चलकर माणिक साहा ने संभाला तो हर क्षेत्र में विकास हुआ और अष्ट लक्ष्मी स्वरूप त्रिपुरा का उदय हुआ।

इसे भी पढ़ें: बीएस येदियुरप्पा ने PM मोदी से की मुलाकात, कर्नाटक में चुनावी तैयारियों को लेकर हुई चर्चा 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में त्रिपुरा में खेलों को बढ़ावा दिया गया है, प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित किया गया है और पर्यटन को फोकस में लाया गया है। त्रिपुरा में स्टेट कनेक्टिविटी या नेशनल कनेक्टिविटी ही नहीं, बल्कि इंटरनेशन कनेक्टिविटी की तरफ एक लंबी छलांग लगाई है।

जेपी नड्डा ने कहा कि माकपा के 35 साल के शासन ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया, आदिवासी, शोषित युवाओं की अनदेखी की। उन्होंने आतंकवाद, घुसपैठ को प्रोत्साहित किया। उस दौर में उग्रवाद अपने चरम पर था और नशीली दवाओं की तस्करी एक फलता-फूलता व्यवसाय था।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने त्रिपुरा के सर्वांगीण विकास के लिए काम किया। इसका मतलब है कि बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में भारी निवेश किया जा रहा है, औद्योगिक विकास में तेजी आई है, खेल और साहसिक खेलों को प्रोत्साहित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: पुलिस हिरासत में तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष, जेपी नड्डा ने की निंदा, बोले- हम लोकतांत्रिक तरीके से लड़ेंगे 

उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की दिखा की ओर काम किया गया। सरकारी नौकरियों में 33 फीसदी आरक्षण दिया गया है। स्वयं सहायता समूहों में 7 गुना वृद्धि हुई है। इन समूहों को सरकार द्वारा प्रोत्साहित और समर्थित किया गया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि त्रिपुरा की प्रति व्यक्ति आय में 30 फीसदी की वृद्धि हुई है। SEZ की स्थापना की जा रही है। ये आर्थिक विकास के कुछ संकेतक हैं।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर