By अनन्या मिश्रा | Apr 04, 2026
हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन बजरंगबली को समर्पित होता है। इसलिए हनुमान जी की खास पूजा की जाती है। हनुमान जी अपने भक्तों को हर परेशानी से निकाल लेते हैं। इसलिए इनको संकट हरण भी कहा जाता है। ऐसे में आप भी वास्तु उपाय का ध्यान रखकर मंगलवार के दिन घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ा सकती हैं। इस उपाय को करने से जीवन की हर परेशानी दूर होगी। इसलिए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि हनुमान जी को गुड़हल का फूल कैसे चढ़ाना चाहिए।
जिन जातकों की कुंडली में मंगल भारी है, उनके लिए यह उपाय रामबाण साबित हो सकता है। इस उपाय को करने से घर में तनाव और क्लेश को कम करता है। इसके लिए आप लाल रंग के गुड़हल का फूल हनुमान जी को मंदिर में जाकर अर्पित कर सकते हैं। इससे जीवन की परेशानियां दूर हो सकती हैं।
आपको लगता है कि घर में किसी को नजर लगी है या फिर घर का माहौल भारी रहता है। तो गुड़हल के फूल की ऊर्जा और खुशबू घर की वाइब्स को शुद्ध करती है। ऐसे में आपको गुड़हल का फूल जरूर चढ़ाना चाहिए। प्रयास करें कि आप इसका जोड़ा चढ़ाएं।
गुड़हल के फूल पर इत्र छिड़कने के बाद इसको हनुमान जी को अर्पित करना चाहिए। इससे व्यक्ति के जीवन की रुकावटें कम होती हैं।
इन उपायों को करके आप अपने घर के वास्तु दोष को कम कर सकती हैं। वहीं जीवन की परेशानियों को कम कर सकती हैं।