अपनी टीम से खुश है मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, जानिए क्या कहा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 12, 2020

अबुधाबी। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ उनकी टीम के हर विभाग में अच्छे प्रदर्शन से खुश हैं और उन्हें विश्वास है कि टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ इससे उनके खिलाड़ियों के मनोबल पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक को मैन ऑफ द मैच चुना गया जिन्होंने 53 रन की पारी खेली। उनके अलावा सूर्य कुमार यादव ने भी इतने ही रन की अर्धशतकीय पारी खेली जिससे टीम ने दिल्ली कैपिटल्स के चार विकेट पर 162 रन के जवाब में 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 166 रन बनाकर पांच विकेट से जीत हासिल की। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने स्वीकार किया कि उनकी टीम से 10 से 15 कम रन बनाये क्योंकि इससे परिणाम भिन्न हो सकता था।

इसे भी पढ़ें: आई लीग क्वालीफायर में एआरए एफसी से होगा मोहम्मडन स्पोर्टिंग का सामना

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अय्यर ने कहा, ‘‘हम 10 से 15 रन कम रह गये। अगर यह लक्ष्य 175 रन का होता तो यह काफी अलग होता। मार्कस स्टोइनिस जब रन आउट हुआ, हम वहीं चूक गये। हमें इस पर काम करने की जरूरत है। हमें अपने क्षेत्ररक्षण पर भी काम करने की जरूरत है। उन्होंने हमें पछाड़ दिया। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें अगले मैच से पहले अपनी मानसिकता पर काम करने की जरूरत है। मुझे लगता है कि हमारे लिये अहम होगा कि हम चीजों को हल्के में नहीं लें। हमें कुछ चीजों पर काम करने की जरूरत है। ’’ ऋषभ पंत की चोट के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘हमें नहीं पता कि ऋषभ कब वापसी करेगा। मैंने डाक्टर से बात की और उन्होंने कहा कि वह एक हफ्ते तक आराम करेगा। ’’ मैन आफ द मैच डि कॉक ने अपने प्रदर्शन के बारे में कहा, ‘‘जीत का लुत्फ उठाया। चीजों को सरल रखना मेरे लिये कारगर रहा। मैं नेट्स में अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं। मैं ज्यादा तनाव में नहीं था। कम रन बनाना निराशाजनक है लेकिन मैं ज्यादा दबाव में नहीं था क्योंकि मैं नेट पर अच्छी तरह हिट कर रहा हूं।

प्रमुख खबरें

World Cup Trophy की चमक और बढ़ी, Gold में Record तेजी से कीमत 6.7 करोड़ रुपये पहुंची

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर