Dehradun के सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में इत्र कारखाना आग में जलकर राख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 15, 2025

देहरादून के सेलाकुई औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक कारखाना रविवार को भीषण आग लगने से जलकर राख हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि इत्र बनाने वाली श्री बालाजी इंडस्ट्रीज कंपनी के संयंत्र में लगी आग पर कई घंटों की मशक्कत के बाद काबू पाया गया। उन्होंने बताया कि हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

उन्होंने बताया कि रविवार होने के कारण कारखाने में अधिक कर्मचारी मौजूद नहीं थे। देहरादून के मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभिनव त्यागी ने बताया कि दोपहर बाद दो बजे आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल वाहन मौके पर भेजे गए और आग पर काबू पाने में करीब सात घंटे का समय लगा।

उन्होंने बताया कि आग बहुत भीषण थी जिसे बुझाने के लिए देहरादून सहित ऋषिकेश, डोईवाला और हरिद्वार से भी दमकल वाहनों को बुलाया गया। उन्होंने बताया कि आग बुझाने में कुल 15 दमकल वाहनों का इस्तेमाल हुआ।

त्यागी ने बताया, ‘‘आग पर काबू पाने में हमने पांच लाख लीटर पानी और 1500-2000 लीटर केमिकल फोम का उपयोग किया।’’ उन्होंने बताया कि इत्र बनाने में एलपीजी गैस का उपयोग किया जाता है और कारखाने के पीछे में स्थित एलपीजी के दो बड़े टैंकों का बचाव करना हमारी प्राथमिकता थी। हमने ना केवल उन्हें सुरक्षित किया बल्कि आग आसपास के कारखानों तक भी नहीं फैलने दी। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, पाक सरकार ने India मैच पर लगाया Ban, Afridi ने क्या कहा?

Smriti Mandhana का बड़ा खुलासा, World Cup के उस एक गलत शॉट ने मुझे सोने नहीं दिया था

T20 World Cup 2026 से पहले बड़ा बवाल, Pakistan ने Team India के खिलाफ मैच का किया Boycott

Carlos Alcaraz ने रचा नया इतिहास, Australian Open Final में Djokovic को हराकर बने सबसे युवा Champion.