Health Tips: पीरियड्स में दर्द और क्रैम्प्स से नहीं होगी परेशानी, बस इन फलों का करें सेवन

By मिताली जैन | Feb 15, 2026

पीरियड्स का दौर किसी भी महिला के लिए काफी परेशानीभरा होता है। इस दौरान सिर्फ ब्लीडिंग ही नहीं होती, बल्कि क्रैम्प्स, ब्लोटिंग, थकान, मूड स्विंग्स, क्रेविंग और लो एनर्जी जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। अमूमन महिलाओं के पास इन्हें बरदाशत करने के अलावा दूसरा ऑप्शन नहीं होता। लेकिन अगर आप थोड़ी स्मार्टनेस दिखाएं और सही फूड को खाएं तो इससे आप काफी हद तक अपने दर्द से राहत पा सकती हैं।  

इसे भी पढ़ें: Health Tips: इन लोगों को भूल से भी नहीं करना चाहिए काली मिर्च का सेवन, सेहत को होगा बड़ा नुकसान

केला

पीरियड्स क्रैम्प्स से राहत पाने में केला काफी मददगार है। इसमें मौजूद पोटैशियम क्रैम्प को कम करता है, वहीं विटामिन बी6 मूड स्विंग्स को मैनेज करते हैं। आप केले को ऐसे ही खा सकती हैं या फिर इसे स्मूदी की तरह भी लिया जा सकता है। इसके अलावा, अगर आप चाहें तो केले को पीनट बटर के साथ भी खा सकती हैं।

संतरा

संतरा विटामिन सी रिच होता है और इससे आयरन का अब्जॉर्बशन बेहतर तरीके से होता है। अगर आपको पीरियड्स में थकान और कमजोरी महसूस कर रही हैं तो ऐसे में आप संतरे का सेवन करें। साथ ही, यह इम्यूनिटी सपोर्ट भी करता है।


अनानास

अनानास में ब्रोमेलेन एंजाइम पाया जाता है जो सूजन और ऐंठन को कम करने में मदद करता है। साथ ही, यह पाचन बेहतर करता है और मीठे की क्रेविंग शांत करता है। हालांकि ध्यान रखें कि आप इसे ज्यादा ना खाएं।

सेब

सेब का सेवन सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह फाइबर रिच होता है जो कब्ज और पेट फूलने जैसी समस्याओं से आराम मिलता है। साथ ही, इससे मिलने वाली नेचुरल शुगर आपको लगातार एनर्जी देती है। आप सेब को नट्स के साथ खा सकती है। इससे आपको क्रैम्प्स से भी राहत मिलती है।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects