जेल में बंद कैदियों से मुलाकात की इजाजत मिलते ही अपनों को सामने देख भर आई परिजनों की आंख

By राजीव शर्मा | Aug 17, 2021

मेरठ। कोरोना काल के दौरान पिछले 17 महीने से मुलाकातियों के लिए बंद जिला कारागार के द्वार सोमवार को शासन के आदेश पर खोल दिए गए। इस दौरान चौधरी चरण सिह जिला कारागार पर बंदियों से मुलाकात के लिए परिजनों की भीड़ उमड़ पड़ी। लगभग डेढ़ साल से भी अधिक समय बाद अपनों को सामने देख कई लोगों की आंख भर आईं। मुलाकात करने आए मुलाकातियों ने जेल में बंदियों से मुलाकात की अनुमति दिए जाने को लेकर शासन का आभार भी जताया। वहीं जिला कारागार के अधिकारियों ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित तमाम गाइडलाइन का पालन करते हुए जेल में मुलाकात की अनुमति दी गई है। 

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने अपने 3 जिलाध्यक्षों को हटाया, विमल कुमार शर्मा को मिली मेरठ की जिम्मेदारी 

जेल पर अपनी पत्नी के भाई से मुलाकात करने आए रिजवान ने बताया कि उनका साला मार्च 2020 से जिला कारागार में बंद है। लेकिन महामारी के चलते परिवार का कोई सदस्य बंदी की शक्ल नहीं देख सका है। अपने भाई से मिलने आए फैजान ने बताया कि उसका भाई लगभग दो महीने से जेल में बंद है। जावेद ने बताया कि पिछले 13 महीने से उसका भाई जेल में है, लेकिन परिवार का कोई सदस्य उसकी शक्ल नहीं देख सका है। 11 महीने से जेल में बंद इमामुद्दीन से मिलने आई उसकी पत्नी रेहाना ने शासन का आभार जताते हुए जेल में मुलाकात से हटाई गई पाबंदी को लेकर खुशी जाहिर की। वहीं महीनों बाद अपने परिवार के लोगों से मिलने के बाद मुलाकात करने आए कई लोगों की आंखें नम भी दिखाई दीं।

प्रमुख खबरें

Ganeshotsav में Maharashtra जाएं... तो जरूर करें 8 Ashtavinayak मंदिरों के दर्शन

Gurugram Hit and Run Case | CCTV फुटेज के आधार पर हत्या की कोशिश का केस दर्ज, आरोपी राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार

Kishau Dam Project पर 6 राज्यों के मुख्यमंत्रियों संग बैठक की अध्यक्षता करेंगे Amit Shah

Udhampur में रात्रि गश्त के दौरान दुर्घटनावश बंदूक चलने से VDG सदस्य घायल