ई-कॉमर्स कंपनियों को सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की अनुमति छोटे दुकानदारों के हित में: पीयूष गोयल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2020

नयी दिल्ली।  सरकार के ई-कॉमर्स कंपनियों को सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने की अनुमति देने से छोटे कारोबारियों को समान अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को यह बात कही। सरकार ने रविवार को लॉकडाउन के दौरान ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा गैर-आवश्यक वस्तुओं की बिक्री करने पर रोक लगा दी। इससे चार दिन पहले सरकार ने कहा था कि ई-कॉमर्स कंपनियां 20 अप्रैल से मोबाइल फोन, रेफ्रिजरेटर और सिलेसिलाए परिधान बेच सकेंगी। गोयल ने ट्वीट किया कि इस स्पष्टीकरण की ई-कॉमर्स कंपनियों को बंद के दौरान सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की बिक्री की अनुमति होगी, से छोटे दुकानदारों को समान अवसर उपलब्ध हो सकेंगे। व्यापारियों के संगठन कन्फेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने सरकार से आग्रह किया था कि आनलाइन रिटलेर्स को सिर्फ आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की अनुमति दी जानाी चाहिये। सरकार ने इससे पहले 15 अप्रैल के आदेश में कहा गया था कि ई-कॉमर्स कंपनियों को 20 अप्रैल से इलेक्ट्रॉनिक सामान और अन्य उत्पाद बेचने की अनुमति होगी। 

इसे भी पढ़ें: सरकार का यू-टर्न, लॉकडाउन के दौरान ई-कॉमर्स कंपनियां सिर्फ जरूरी चीजें बेच पाएंगी

प्रमुख खबरें

UN में नेतन्याहू के सामने बुर्के वाली डिप्लोमैट का तहलका, हिली दुनिया !

Fatty Liver की समस्या दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें Fiber और Protein

Ishwar Chandra Vidyasagar Birth Anniversary: बंगाल पुनर्जागरण के प्रमुख स्तंभ थे ईश्वरचंद्र विद्यासागर

West Indies के खिलाफ वनडे सीरीज में Rohit Sharma और Virat Kohli पर रहेंगी निगाहें