फैन बनकर आए शख्स ने मूसेवाला संग ली सेल्फी, फिर घर के बाहर 45 मिनट तक टिका रहा और शूटर्स को दी मूवमेंट की टिप!

By अभिनय आकाश | Jun 06, 2022

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने 29 मई के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने के बाद दो और लोगों को संदिग्धों की सूची में जोड़ा है। सीसीटीवी फुटेज में सिद्धू मूसेवाला को अपना घर छोड़ते हुए दिखाया गया है, जिसमें एक युवक पंजाबी गायक के साथ सेल्फी लेता हुआ दिखाई दे रहा है। पंजाब पुलिस ने उस शख्स को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच में पाया गया है कि शूटर्स को गाड़ी मुहैया करवाने का काम इसी शख्स के द्वारा किया गया है। लेकिन इस  शख्स की भूमिका केवल गाड़ियां मुहैया कराने तक सीमित नहीं है। पूछताछ में सामने आया है कि केकड़ा नामक इस शख्स ने मूसेवाला के साथ सेल्फी भी ली थी। एक फैन बनकर केकड़ा करीब 45 मिनट तक सिंगर के घर के बाहर रहा। 

इसे भी पढ़ें: आत्मरक्षा के लिए सिखों को दी जाएगी हथियार चलाने की ट्रेनिंग? अकाल तख्त के जत्थेदार ने किया आह्वान

पंजाब के मनसा जिले के जवाहरके गांव में रविवार 29 मई को सिद्धू मूस वाला की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक पंजाबी गायक की ऑटोप्सी रिपोर्ट में कहा गया है कि गोली लगने के 15 मिनट के भीतर उसकी मौत हो गई और उसके शरीर में 19 गोलियां लगी थीं। इस बीच, पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में एक और संदिग्ध को हरियाणा के फतेहाबाद के मुसेहली गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान देवेंद्र उर्फ ​​काला के रूप में हुई है, जिसने कथित तौर पर दो अन्य संदिग्धों चरणजीत और केशवी को आश्रय प्रदान किया था। 

प्रमुख खबरें

Congress Puducherry: कभी Congress का गढ़ रहे Puducherry में वापसी मुश्किल, Party के सामने अस्तित्व बचाने की चुनौती

संपत्ति विवाद पर Rajeev Chandrasekhar का पलटवार, बोले- डरा हुआ Congress ध्यान भटका रहा है।

Iran-US Ceasefire के बाद Kashmir में मनाया जा रहा जबरदस्त जश्न, शिया मुस्लिमों ने कहा, हमारा ईरान जीत गया

Tamil Nadu Election: तिरुवल्लूर में Udhayanidhi Stalin की हुंकार, बोले- हमने हर चुनावी वादा पूरा किया