करंट लगने से व्यक्ति की मौत, मां-बेटी झुलसीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2025

देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के अबू बकर नगर मोहल्ले में रविवार को करंट लगने से राजस्थान निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, एक अन्य घटना में कुशीनगर में खेत में काम करते वक्त करंट लगने से मां-बेटी गंभीर रूप से झुलस गईं।

सिंह ने बताया कि कुछ देर बाद जब लोगों ने देखा तो उसे इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उधर, कुशीनगर जिले के गिदहाचक बैरिया उपकेंद्र से जुड़े गांव मंसूरगंज में रविवार को खेत में काम कर रही शहाना खातून (37) और उसकी 13 साल की बेटी आफरीन वहां से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से करंट लगने से झुलस गईं।

आसपास के लोगों ने इस घटना की सूचना परिजनों को दी। दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधीक्षण अभियंता दुर्गेश ने कहा कि घटना की पूरी जानकारी लेकर जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में विभागीय लापरवाही सामने आई तो दोषियों पर कार्रवाई होगी।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका