जम्मू कश्मीर के राजौरी में जंगल में लगी आग को बुझाने के दौरान एक व्यक्ति की जलकर मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2025

 जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में जंगल की आग पर काबू पाने की कोशिश करते समय 68 वर्षीय एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि देर शाम तक आग काफी हद तक काबू में आ गई थी, लेकिन अजीज स्थिति का जायजा लेने के लिए जंगल के भीतर चले गए। उसी दौरान तेज हवा के कारण आग फिर भड़क उठी और वह उसमें झुलस गए।

उन्होंने बताया कि काफी प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि बाद में अजीज जला हुआ शव बरामद किया गया और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अंतिम संस्कार के लिए उनके परिवार को सौंप दिया गया।

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा