फर्जी तरीके से वायुसेना कर्मी बनकर पुणे में रह रहा व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 19, 2025

दक्षिणी कमान सैन्य खुफिया और पुलिस के संयुक्त अभियान के दौरान पुणे से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जो फर्जी तरीके से वायु सेना का जवान बनकर यहां रह रहा था। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि अधिकारियों ने आरोपी के पास से भारतीय वायुसेना की दो टी-शर्ट, सेना की वर्दी की पैंट, जूते और भारतीय वायुसेना के दो बैज तथा अन्य सामान जब्त किया गया।

खडकी थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 168 (थलसेना, नौसेना या वायुसेना के कर्मी का रूप धारण करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के फर्जी तरीके से सैन्यकर्मी बनकर रहने के उद्देश्य और इससे जुड़े सुरक्षा संबंधी पहलू को लेकर जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Semiconductor में उभरते भारत को Cyber और रणनीतिक जोखिमों से रहना होगा सतर्क: Ashwini Vaishnaw

पत्रकार Payal Mehta का मुंबई में 46 वर्ष की आयु में निधन

त्योहारी सीजन में FMCG उत्पादों के दाम नहीं बढ़ेंगे, कंपनियों का फोकस बिक्री बढ़ाने पर

Bigg Boss 20 में Salman Khan ने ट्रोलर्स को लताड़ा, Post-Pregnancy वजन पर बिना नाम लिए Katrina Kaif का किया बचाव