राजनाथ सिंह के काफिले के सामने लेटा व्यक्ति, फिर की अनोखी मांग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 04, 2019

नयी दिल्ली। संसद के समीप सड़क पर 35 वर्षीय एक व्यक्ति रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के काफिले के सामने लेट गया। उसके मानसिक रूप से अस्थिर होने का संदेह है। पुलिस ने कहा कि विषंभर गुप्ता नामक यह व्यक्ति उत्तर प्रदेश के कुशीनगर का रहने वाला है और वह अपने को भोजपुरी गायक बताता है।

इसे भी पढ़ें: संसद में सांसदों की खराब उपस्थिति से नाराज PM मोदी, राजनाथ ने भी संभलने की दी सलाह

पुलिस के अनुसार यह घटना करीब एक बजकर 25 मिनट पर हुई। वह मांग कर रहा था कि उसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की अनुमति दी जाए क्योंकि वह आधार कार्ड में अपना नाम बदलवाना चाहता है। अधिकारी के मुताबिक संसद मार्ग थाने में इस व्यक्ति से पुलिस और खुफिया अधिकारियों ने संयुक्त रूप से पूछताछ की और कुछ भी संदिग्ध सामने नहीं आया। उसे जाने दिया गया।

प्रमुख खबरें

Delhi: रामलीला, Durga Puja और Chhath के लिए बनीं तीन विशेष समितियां

कर्नाटक के Gadag में KRIDL के सहायक अधिशासी अभियंता 13 दिन से लापता, ठेकेदारों पर प्रताड़ना का आरोप

Asian Games | Kabaddi Team Win Gold Medal | गोल्डन डबल से चमका भारत! भारतीय कबड्डी की बादशाहत कायम, पुरुष और महिला टीमों ने रचा इतिहास

Global Mission पर निकलेंगे PM Modi, दिसम्बर में US, Canada, Europe यात्रा से नया इतिहास रचने की तैयारी