पुणे के एक सिनेमाघर में फिल्म का सस्पेंस सुनाने से रोकने पर व्यक्ति से मारपीट

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 10, 2025

पुणे के पिंपरी चिंचवड़ के एक सिनेमाघर में एक 29 वर्षीय व्यक्ति को कथित तौर पर उस समय पीटा गया, जब उसने एक दूसरे व्यक्ति को वहां देखी जा रही हॉरर फिल्म का सस्पेंस अपनी पत्नी को सुनाने से रोका। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि आरोपी और उसकी पत्नी पीछे की पंक्ति में बैठे थे और आरोपी उसे ऊंची आवाज में कहानी सुना रहा था। जब शिकायतकर्ता ने उसे ऐसा करने से मना किया और सस्पेंस खराब न करने तथा दूसरों को परेशान न करने का आग्रह किया तो आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसे पीटा।

अधिकारी ने बताया कि जब शिकायतकर्ता की पत्नी ने हस्तक्षेप किया तो आरोपी और उसकी पत्नी ने उसके साथ भी मारपीट की। मारपीट के दौरान पीड़ित को मामूली चोटें आईं और उसने बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज करायी।

अधिकारियों ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर चिंचवड़ पुलिस थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 117 (सार्वजनिक रूप से अपराध के लिए उकसाना), 115 (उकसाना), 352 (हमला) और संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

प्रमुख खबरें

KGMU की डॉ. नीतू सिंह की बर्खास्तगी High Court ने रद्द की, बहाली का दिया आदेश

पानी की कमियां और गुस्ताखियां (व्यंग्य)

Maharashtra FDA ने कहा- खुले खाद्य तेल पर रोक नया फैसला नहीं, 2011 से है नियम

Donald Trump का बड़ा दावा: Iran में Humanitarian Crisis, सेना को वेतन देने के भी पैसे नहीं