Umesh Pal murder case के आरोपियों की जानकारी देने वाले को मिलेगा ढाई लाख का इनाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 05, 2023

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस ने प्रयागराज में 2005के बसपा विधायक हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या में शामिल पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे असद सहित पांच लोगों के बारे में जानकारी देने वाले को रविवार को ढाई लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां बताया कि गत 24 फरवरी को प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या की घटना में शामिल पांच लोगों की गिरफ्तारी या सूचना देने पर ढाई लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि अरमान, पूर्व सांसद अतीक अहमद के बेटे असद, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम और साबिर के लिए यह इनाम घोषित किया गया है।

उन पर धारा 147 (दंगा), 148 (दंगे, घातक हथियार से लैस), 149 (गैरकानूनी सभा के प्रत्येक सदस्य को सामान्य वस्तु के अभियोजन में किए गए अपराध का दोषी), 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास) 506 (आपराधिक धमकी) और 120 बी (आपराधिक साजिश) और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। जया पाल ने आरोप लगाया कि उनके पति उमेश पाल राजू पाल हत्याकांड में मुख्य गवाह थे। वर्ष 2006 में अतीक अहमद और उसके सहयोगियों ने उनका अपहरण कर लिया और उन्हें अपने पक्ष में अदालत में बयान देने के लिए मजबूर किया था।

उमेश पाल ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी और मामला चल रहा था। गत 24 फरवरी को इस मामले में सुनवाई हुई, जिसके लिए उमेश पाल, उनका भतीजा और दो सुरक्षाकर्मी संदीप निषाद और राघवेंद्र सिंह कोर्ट पहुंचे। जया पाल ने आरोप लगाया था कि जब वे घर लौट रहे थे और उमेश पाल और उनके सुरक्षाकर्मी अपनी कार से उतरे तो अतीक अहमद के बेटे गुड्डू मुस्लिम, गुलाम और उनके नौ सहयोगियों ने उन पर गोलियों और बमों से हमला कर दिया। इस घटना में उमेश पाल और उनके दोनों सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई। प्रयागराज में एक मुठभेड़ में हमलावरों की कार कथित तौर पर चलाने वाला अरबाज़ मारा गया था।

प्रमुख खबरें

Air India पर दोहरी मार! महंगा Fuel और Pakistan का बंद एयरस्पेस, रोजाना 100 उड़ानें हुईं कम।

West Bengal में Suvendu Govt का Action, Annapurna Bhandar के लिए होगी Lakshmi Bhandar लाभार्थियों की जांच

NEET Scam 2024: एक एजेंसी, दो Exam, अलग सिस्टम क्यों? NTA की पेन-पेपर वाली जिद पर उठे सवाल

Hardik Pandya टीम के साथ क्यों नहीं? Punjab Kings मैच से पहले Mumbai Indians में मची हलचल