सिंधिया के फैसले में व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा ने अहम भूमिका निभाई: अधीर रंजन चौधरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2020

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए विचारधारा मायने नहीं रखती है और दावा किया कि ‘‘राजनीतिक सुविधा’’ तथा ‘‘व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा’’ ने पार्टी छोड़ने के उनके फैसले में एक अहम भूमिका निभाई। चौधरी ने आरोप लगाया कि भाजपा द्वारा पेशकश किये गये किसी तरह के प्रलोभन ने सिंधिया को कांग्रेस छोड़ कर जाने के लिए राजी किया। उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस के लिये यह दुखद खबर है क्योंकि ज्योतिरादित्य सिंधिया को बरसों तक पार्टी ने सींचा था।’’

इसे भी पढ़ें: सिंधिया ने अपनी घोर उपेक्षा से आहत होकर देश हित में उठाया कदम: कैलाश विजयवर्गीय 

चौधरी ने दावा किया कि सिंधिया के लिए विचारधारा मायने नहीं रखती है क्योंकि यदि ऐसा कुछ रहता तो वह कांग्रेस छोड़ कर नहीं जाते। उन्होंने कहा, ‘‘यह राजनीतिक सुविधा और व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा है, जिसने उनके फैसले में अहम भूमिका निभाई।’’ सिंधिया ने मंगलवार सुबह भाजपा नेता एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर उनसे मुलाकात की। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के दिल्ली आवास के बाहर Youth Congress का लाठियों के साथ प्रदर्शन

Odisha Flood: 13 जिलों में नदियां उफान पर, 70 हजार से अधिक लोग राहत शिविरों में भेजे गए

उदयपुर में 2 करोड़ की घूस लेते दलाल अरेस्ट, Rajasthan ACB ने SOG के एडिशनल एसपी को भी पकड़ा

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप