सुनक बनाम ट्रस: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में निजी हमलों में वृद्धि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2022

लंदन| ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद की दौड़ में निजी हमलों में वृद्धि हो रही है। बोरिस जॉनसन का उत्तराधिकारी बनने के लिए अब केवल दो दावेदार-ऋषि सुनक और लिज ट्रस ही बचे हैं। पूर्व वित्त मंत्री ऋषि सुनक और विदेश मंत्री लिज ट्रस के बीच सोमवार रात बीबीसी टेलीविजन पर होने वाली आमने-सामने की बहस से पहले प्रतिद्वंद्विता के सुर तेज हो गए हैं।

उन्होंने यह ट्वीट कर सुनक को ब्रिटेन के आम लोगों से अलग दिखाने का प्रयास किया। डोरिस ने कहा, वहीं, लिज ट्रस 4.50 पाउंड के अपने झुमके पहनकर देश की यात्रा करेंगी।’’

इस पर सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के कुछ कार्यकर्ताओं और मंत्रियों ने गुस्सा भरी प्रतिक्रिया दी कि और कहा कि वे सभी एक ही टीम के लोग हैं तथा इस तरह के व्यक्तिगत हमलों का अगले आम चुनाव में विपरीत असर पड़ सकता है जिसके2024 के आसपास होने की उम्मीद है।

इस बीच, सुनक ने मुद्रास्फीति पर अंकुश लगाने जैसे मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने की मांग की और अपनी प्रतिद्वंद्वी के अनफंडिड कर कटौती के वादों पर सवाल उठाया।

प्रमुख खबरें

Sri Lanka: Easter Attack मामले में 15 दोषियों को 220-220 साल की बामशक्कत कैद

Purvanchal के जिलों में विकास के लिए World Bank संग शुरू होगी 2500 करोड़ की UP EDGE परियोजना

Allahabad High Court: कर्मचारियों को Santa Claus की टोपी पहनने के लिए बाध्य करना गलत

कच्चे तेल में गिरावट से US Dollar के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 95.62 पर बंद