Pakistan के Peshawar में निजी स्कूल की छत ढहने से 17 बच्चों समेत 18 की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 15, 2026

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर में बृहस्पतिवार को एक निजी स्कूल की छत गिरने से कम से कम 17 बच्चों और एक शिक्षिका की मौत हो गई तथा 40 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पेशावर के कैपिटल सिटी पुलिस प्रमुख मियां सईद ने बताया कि हादसा शहर के अंदरूनी इलाके में स्थित दिर कॉलोनी में हुआ।

बचाव अधिकारियों ने बताया कि 25 घायल बच्चों को चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाया गया है। बचाव दल मलबा हटाने और उसके नीचे फंसे बच्चों तथा स्कूल कर्मचारियों की तलाश में जुटे हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हादसे में लोगों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई।

उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि उन्हें सर्वोत्तम संभव चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

प्रमुख खबरें

जिसके हाथ में भी मोबाइल वो पत्रकार बना घूम रहा, सुप्रीम कोर्ट में रीलबाजों पर जमकर हुई बहस

Nestle India को दूसरी तिमाही में 1026.77 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ, बिक्री 20.45 प्रतिशत बढ़ी

गिरफ्तारी से सुरक्षा की याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार, Delhi High Court कल सुनेगा केस

न्यायपालिका को कोई डरा नहीं सकता, 12 अक्टूबर के आचरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने राहुल गांधी को जमकर लताड़ा