Pete Davidson अब बन गए हैं 'डैडी कूल', Elsie Hewitt के साथ किया अपनी नन्ही परी का स्वागत

By एकता | Dec 19, 2025

पीट डैविडसन और एल्सी हेविट आधिकारिक तौर पर माता-पिता बन गए हैं। एल्सी ने इंस्टाग्राम पर अपनी 'परफेक्ट एंजेल गर्ल' की पहली झलक शेयर की। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का जन्म 12 दिसंबर को हुआ था, जिसका नाम उन्होंने स्कॉटी रोज हेविट डेविडसन रखा है।

इसे भी पढ़ें: 53 साल की Sofia Vergara के प्यार का नया अध्याय! 39 वर्षीय बिजनेसमैन डगलस चैबॉट संग डेटिंग की पुष्टि, 'ते एमो' ने बताई प्रेम कहानी

अनाउंसमेंट का अंदाज

इस कपल ने अपनी प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा है और हर फोटो में बच्ची के चेहरे पर 'सफेद दिल' का इमोजी लगाया है। एल्सी ने लिखा, 'यह मेरा अब तक का सबसे बेहतरीन काम है।' जुलाई में जब इस कपल ने प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था, तो कैप्शन ने सबका ध्यान खींचा था, 'चलो, अब सबको पता चल गया कि हमने सेक्स किया है!'

पीट का 'फादरहुड' का सपना हुआ पूरा

जिमी फॉलन के शो पर पीट ने पहले ही कहा था कि पिता बनना उनका सबसे बड़ा सपना है। उन्होंने भावुक होकर कहा था, 'अब बाकी सब चीजें मायने नहीं रखतीं, बस यही (बच्चा) सबसे ऊपर है।' फैंस ने कमेंट्स की बाढ़ ला दी है और इंटरनेट इस नई शुरुआत के लिए पीट और एल्सी के लिए बेहद खुश है।

प्रमुख खबरें

AI ने खुद लिखा 80% Code! Claude बनाने वाली Anthropic की रिपोर्ट से सनसनी, बढ़ा ये बड़ा खतरा

Rome Diamond League में बड़ा उलटफेर, Sri Lanka के रुमेश ने Neeraj Chopra को पछाड़ बनाया Record

ENG vs NZ: Lords में England का मास्टरस्ट्रोक, 140 पर ढेर होकर भी कीवी टीम को किया पस्त

Real Madrid Election: पेरेज़ का मास्टरस्ट्रोक, 150 मिलियन यूरो में लाएंगे Jude Bellingham से भी महंगा खिलाड़ी