राम मंदिर ट्रस्ट के खिलाफ सीजीएम कोर्ट में डाली गई याचिका, 1 सितंबर को होगी सुनवाई

By सत्य प्रकाश | Aug 25, 2021

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय सदस्य डॉ अनिल मिश्रा अयोध्या नगर सहित अन्य कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किए जाने को लेकर आप सांसद संजय सिंह अयोध्या सीजेएम कोर्ट में याचिका डाली है जिस पर 1 सितंबर को सुनवाई की जाएगी। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट पर आरोप है कि राम मंदिर निर्माण के लिए देश भर से बिताए गए चंदे का बंदरबांट किया जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश सरकार का ऐलान, कल्याण सिंह के नाम पर छह जिलों की सड़कों का होगा नामकरण 

आप सांसद संजय सिंह के अधिवक्ता अरुण यादव ने बताया कि गाटा संख्या 242, 242, 244, 22 करोड़ में खरीदी गई थी उसे ट्रस्ट की ओर से 18 करोड़ में खरीदा गया जमीन को खरीदते में आरोपियों ने मिलकर ट्रस्ट को दिए गए चंदे की जमकर बंदरबांट की है जिसको लेकर इस मामले में संजय सिंह ने नया ऋषिकेश उपाध्याय चंपत राय निवासी ग्राम कचहरी रामकोट हरीश कुमार पाठक सुल्तान अंसारी रंग मोहन तिवारी सब रजिस्टार एसबी सिंह दीप नारायण सहित अन्य ग्रुप में शामिल लोगों के खिलाफ आरोप लगाया है बताया कि अर्जी पर कोर्ट ने प्रकरण को दर्ज कर लिया है और कोतवाली नगर से आख्या तलब की है जिसमें अगली सुनवाई 1 सितंबर को होगी

प्रमुख खबरें

Sri Charani ने रचा इतिहास और Shafali Verma पहुंचीं ICC Women T20 Rankings के टॉप 6 में

Samarkand में Chess Olympiad के लिए पहुंची भारतीय टीम को होटल के कमरे मिलने में हुई देरी

Imran Khan की हिरासत पर Australia के 7 पूर्व कप्तानों ने Penny Wong को लिखा पत्र

Haryana में ब्लॉक सम्मेलनों से जमीनी स्तर पर मजबूत होगी Congress, संजय दत्त ने बताई रणनीति