कवर पर छपी सिगरेट पीने वाली तस्वीर, अरुंधति राय की नई किताब के खिलाफ HC में याचिका

By अभिनय आकाश | Sep 19, 2025

केरल उच्च न्यायालय ने लेखिका अरुंधति रॉय की नवीनतम पुस्तक के कवर पेज को चुनौती देने वाली एक याचिका पर केंद्र सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। जनहित याचिका (पीआईएल) में रॉय की हाल ही में प्रकाशित पुस्तक "मदर मैरी कम्स टू मी" के कवर पेज पर छपी तस्वीर पर आपत्ति जताई गई है, जिसमें लेखिका को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है, लेकिन उस पर अनिवार्य वैधानिक स्वास्थ्य चेतावनी नहीं दी गई है। कोच्चि के वकील राजसिम्हन द्वारा दायर जनहित याचिका में कहा गया है कि यह तस्वीर धूम्रपान को महिमामंडित करके समाज, खासकर युवतियों और महिलाओं के लिए एक हानिकारक संदेश देती है। याचिकाकर्ता ने तर्क दिया कि एक प्रतिष्ठित लेखक को इस तरह से प्रस्तुत करने से यह गलत धारणा बनती है कि धूम्रपान बौद्धिक रचनात्मकता को बढ़ाता है। 

इसे भी पढ़ें: ईमेल में दावा, मद्रास HC, अमेरिकी दूतावास और स्कूल में बम रखा है

इस पुस्तक के वर्तमान कवर के साथ इसकी बिक्री, प्रसार और प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाने के अलावा, याचिका में बाजार से इसकी सभी मौजूदा प्रतियों को वापस लेने की भी मांग की गई है। इसमें यह भी घोषित करने की मांग की गई है कि वैधानिक चेतावनी के बिना पुस्तक का प्रकाशन "अवैध और सीओटीपीए का उल्लंघन" है।

प्रमुख खबरें

फुटबॉल से संन्यास का संकेत! Cristiano Ronaldo बोले- शायद यह मेरा आखिरी साल है, 25 साल लंबे करियर को अलविदा कहने की तैयारी

Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर कैसे पाएं दोष से मुक्ति, जानें Nag Panchami 2026 की पूजा विधि

Awarapan 2 vs Bantara 1947 Box Office Collection | आवारापन 2 ने बंटवारा 1947 को पछाड़ा, जानें पहले वीकेंड में किसने मारी बाज़ी

Karnataka में 3 ‘तमिल शिकारियों’ की मुठभेड़ पर मौत गरमाई राजनीति: विजय और स्टालिन ने साधा निशाना, शिवकुमार ने दिए जांच के आदेश | 10 Points