पालतू पशुओं पर प्रतिबंध लगाने के फैसले के खिलाफ केरल उच्च न्यायालय में याचिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 18, 2021

कोच्चि। केरल उच्च न्यायालय में एक पशु कल्याण संगठन ने पालतू पशुओं को अपने घरों में रखने से रोकने वाले कई आवासीय सोसाइटी, अपार्टमेंट संघों और आरडब्ल्यूए के फैसले को चुनौती दी है। पशु कल्याण संगठन ने इस प्रतिबंध को ‘‘गैरकानूनी, मनमाना और अनुचित’’ बताया है। पीपुल फॉर एनिमल्स (पीएफए) द्वारा दायर जनहित याचिका में दलील दी गयी है, ‘‘ऐसे संघ सर्वसम्मति हासिल करके या पूर्ण बहुमत से भी देश के कानून से भिन्न तरीके से उपनियम नहीं बना सकते या उनमें संशोधन नहीं कर सकते।’’

इसे भी पढ़ें: अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 475 नए मामले, दो और लोगों की मौत

याचिका में सभी अपार्टमेंट संघों, आरडब्ल्यूए और आवासीय सोसाइटी को भारतीय पशु कल्याण बोर्ड के 2015 के दिशा निर्देशों का पालन करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। इसमें स्थानीय स्व-शासित निकायों को पालतू पशुओं को रखने पर प्रतिबंध से संबंधित मुद्दों को सुलझाने के लिए निर्देश देने का भी आग्रह किया गया है।

प्रमुख खबरें

Tata Sons के चेयरमैन पद पर 5 साल और रहेंगे N Chandrasekaran, बोर्ड ने दी मंजूरी, नोएल टाटा ने दर्ज कराई आपत्ति

दायरा मूवी रिव्यू: करीना और पृथ्वीराज की इंसाफ़ की तीखी लड़ाई, पर व्यवस्था के सवालों के बीच रह गया असर अधूरा

Teqball में लगातार दो मैच हारकर Asian Games 2026 क्वार्टर फाइनल से बाहर हुआ भारत

Semicon India में Tata Electronics करेगी 16 वैश्विक समझौतों पर हस्ताक्षर