नहीं थम रहा पेट्रोल-डीजल की कीमत में बढ़ोतरी का सिलसिला, पेट्रोल 62 पैसे और डीजल 64 पैसे लीटर महंगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2020

नयी दिल्ली। तेल कंपनियों ने रविवार को पेट्रोल के दाम 62 पैसे लीटर और डीजल के मूल्य में 64 पैसे लीटर की बढ़ोतरी की। यह लगातार आठवां दिन है जब तेल कंपनियों ने लागत के हिसाब से दोनों ईंधन के मूल्य समायोजित किये हैं। इससे पहले 82 दिनों तक पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किये गये थे। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों की कीमत अधिसूचना के अनुसारदिल्ली में पेट्रोल का मूल्य 75.16 रुपये से बढ़कर बढ़कर 75.78 रुपये लीटर जबकि डीजल के दाम 73.39 रुपये से बढ़कर 74.03 रुपये पहुंच गये हैं। कीमत में यह बढ़ोतरी देशभर में की गई हैं लेकिन प्रत्येक राज्य में वैट (मूल्य वर्धित कर) अथवा स्थानीय बिक्री कर के आधार पर इनके दामों में अंतर हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली के बाजार खुले रहेंगे या बंद होंगे, व्यापारी रविवार को करेंगे फैसला

उसके बाद तेल कंपनियों इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी), भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने कीमतों की दैनिक समीक्षा रोक दी थी। उसके बाद सरकार ने फिर पांच मई को पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 10 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 13 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिये। इस दो बार की वृद्धि से सरकार को 2 लाख करोड़ रुपये के अतिरिक्त कर राजस्व प्राप्त हुए। तेल कंपनियों ने हालांकि, उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी का भार ग्राहकों पर नहीं डाला, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के साथ उसे समायोजित कर दिया। अधिकारियों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में अत्यधिक उतार-चढ़ाव के कारण तेल कीमतों की दैनिक समीक्षा को रोक दिया गया था। अब जबकि बाजार में कुछ हद तक स्थिरता दिखने लगी है दैनिक मूल्य समीक्षा शुरू कर दी गई है।

प्रमुख खबरें

India के लिए Water Bomb बना रहे Xi Jinping को चीनी वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी, प्रकृति से छेड़छाड़ बहुत भारी पड़ेगी

Donald Trump की हत्या की ईरानी साजिश! Israel ने America को दिया खुफिया Input

ट्रंप ने बम दाग कर दहलाया, ईरान ने मिसाइलों से कोहराम मचाया, 2 दिन, 170 हमलें और कई मौतें

Locarno Film Festival 2026 | मुख्य कॉम्पिटिशन में शामिल हुई Naseeruddin Shah स्टारर पंजाबी फिल्म रहमत, गोल्डन लेपर्ड पर नजर