महंगा हो गया पेट्रोल-डीजल, केंद्र सरकार ने बढ़ाया उत्पाद शुल्क, अब करना होगा इतना भुगतान

By रितिका कमठान | Apr 07, 2025

केंद्र सरकार ने आम जनता को बड़ा झटका दिया है। केंद्र ने पेट्रोल और डीजल के दाम पर एक्साइज ड्यूटी को बढ़ा दिया है। ये एक्साइज ड्यूटी दो रुपये प्रति लीटर बढ़ी है। तेल कंपनियां अब ग्राहकों से अधिक कीमत वसूल सकती है। जल्द ही पेट्रोल और डीजल महंगे दाम पर बिकना शुरू हो जाएगा।

उद्योग सूत्रों ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि हालांकि उत्पाद शुल्क में वृद्धि की गई है, लेकिन वैश्विक तेल कीमतों में गिरावट के कारण खुदरा कीमतों में वृद्धि की संभावना नहीं है। आदेश में कहा गया है कि केन्द्रीय उत्पाद शुल्क अधिनियम, 1944 की धारा 5ए और वित्त अधिनियम, 2002 की धारा 147 के दायरे में केन्द्र सरकार द्वारा जनहित में शुल्क में वृद्धि की गई है।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के खिलाफ 17 शहरों में 22 मुकाबले

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें