पेट्रोल, डीजल की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2024

नयी दिल्ली। आम चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने से एक दिन पहले शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई। पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगभग दो साल से स्थिर बनी हुई थीं। सार्वजनिक क्षेत्र के खुदरा ईंधन विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना में कहा गया है कि राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर की तुलना में अब 94.72 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल की कीमत 89.62 रुपये के बजाय 87.62 रुपये हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती के बाद IOC, BPCL, HPCL के शेयरों में गिरावट दर्ज

मंत्रालय ने कहा कि ‘यह शुक्रवार सुबह 06.00 बजे से प्रभावी होगी।’ मुंबई में पेट्रोल अब 104.21 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 103.94 रुपये और चेन्नई में 100.75 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में एक लीटर डीजल 92.15 रुपये, कोलकाता में 90.76 रुपये और चेन्नई में 92.34 रुपये प्रति लीटर आता है। स्थानीय करों के प्रभाव के आधार पर दरें अलग-अलग राज्यों में भिन्न-भिन्न होती हैं। स्थानीय बिक्री कर या वैट भाजपा शासित महाराष्ट्र के महानगरों में सबसे अधिक और दिल्ली में सबसे कम है।

प्रमुख खबरें

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump