Fuel Price Hike | पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में नौ दिन में आठवीं बार की गई बढ़ोतरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 30, 2022

नयी दिल्ली। पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में बुधवार को एक बार फिर 80 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। पिछले नौ दिनों में कुल 5.60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की तरफ से जारी मूल्य संबंधी अधिसूचना के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.01 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर अब 100.21 रुपये प्रति लीटर और डीज़ल की कीमत 91.47 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 92.27 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में दर्दनाक हादसा! दिल्ली में चार लोग सीवर में गिरे, एक का शव बरामद

पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में देश भर में वृद्धि की गई है, लेकिन इनके दाम स्थानीय कर के आधार पर अलग-अलग राज्यों में भिन्न हैं। पेट्रोल तथा डीज़ल की कीमतें रिकॉर्ड 137 दिन तक स्थिर रहने के बाद 22 मार्च को बढ़ाई गई थीं। तब से आठवीं बार कीमतों में वृद्धि की गई है। पेट्रोल और डीज़ल की कीमत में अब तक कुल 5.60 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है।

प्रमुख खबरें

दीवाली की रात, दिल्ली में PM2.5 का स्तर 1,000 के करीब पहुंचा, फिर रीडिंग आनी बंद हो गई

Godzilla Minus Zero ग्लोबल बॉक्स ऑफ़िस चार्ट में सबसे ऊपर, जानिए इसका ताज़ा वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इंसानों की विदाई, AI की एंट्री? माइक्रोसॉफ्ट के 60,000 एग्जिट ऑफर के बीच नडेला का 2 करोड़ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एजेंट्स वाला विज़न

Kerala के जिन होटलों का Star Classification खारिज, उनके Bar Licence नहीं होंगे रीन्यू