Pakistan में फटा पेट्रोल बम, स्कूल-कॉलेज बंद, शहबाज-मुनीर की सांसे अटकी

By अभिनय आकाश | Mar 10, 2026

ईरान के साथ जारी अमेरिका इजराइल युद्ध ने रमजान के पाक महीने में पाकिस्तान में हाहाकार मचा दिया है। दरअसल खाड़ी क्षेत्र में पसरे तनाव का असर पेट्रोल सप्लाई पर पड़ा है। पाकिस्तान में पेट्रोल की भयानक किल्लत हो गई है। कहा जा सकता है कि पेट्रोल बम फटा है। सरकार ने तुरंत प्रभाव से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में ₹55 का इजाफा कर दिया है। इसके साथ ही सरकार ने कई तरह के खर्चों की कटौती योजना का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने सोमवार को बढ़ती तेल कीमतों को देखते हुए ऐलान किया कि सरकारी दफ्तर हफ्ते में सिर्फ चार दिन खुलेंगे और आधे कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे। इस हफ्ते के अंत से स्कूल दो हफ्तों के लिए बंद रहेंगे। हफ्ते में सिर्फ चार दिन दफातर खुलेंगे। तेल की बचत के लिए हफ्ते में एक इजाफी छुट्टी दी जा रही है।

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi NewsRoom: Pakistan में Petrol और Diesel 55 रुपये महंगा होकर 335 रुपये लीटर हुआ, जनता में मचा हाहाकार

पेट्रोल डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने किया। लेवी के अंदर रद्दोबदल करके जो फैसला किया है वो ये है कि हम ₹55 दोनों ईंधनों के अंदर पेट्रोल के अंदर भी डीजल के अंदर भी कीमत को बढ़ाने जा रहे हैं। कीमतों की रद्दोबदल की जो फ्रीक्वेंसी भी है क्योंकि उसमें बहुत ज्यादा तब्दीली डेली बेसिस के ऊपर आ रही है। उसको भी हम वीकली बिना के ऊपर रिव्यू करेंगे और इस निजाम को आगे चलाते हुए लोगों के लिए ईंधन की फरहामी को यकीनी बनाने की भरपूर कोशिश करेंगे। पेट्रोल डीजल की कमी और कीमतों में बढ़ोतरी के बाद पाकिस्तान में हाहाकार मच गया है। पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत अब तकरीबन ₹335.86 प्रति लीटर हो गई है। जबकि डीजल ₹321.70 प्रति लीटर। 

प्रमुख खबरें

Chhatron Ki Goonj: इंदौर के मंच पर Rahul Gandhi ने ऐसा क्या किया, जिस पर BJP भड़क गई?

विदेशी निवेशकों ने Stock Market से की भारी निकासी, सितंबर में निकाले 20,974 करोड़ रुपये

Deepika Padukone दूसरी बार बनीं मां, Ranveer Singh के घर आई नन्ही Baby Girl

Supertech की रुकी परियोजनाओं पर NCLAT सख्त, IRP की नियुक्ति एक सप्ताह में करने का आदेश