पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, दिल्ली में 87 रुपये के पार हुआ पेट्रोल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 09, 2021

नयी दिल्ली। तीन दिन के ठहराव के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मंगलवार को फिर इजाफा हुआ, जिसके चलते इन पेट्रोलियम उत्पादों के दाम नई ऊंचाइयों पर पहुंच गए हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कंपनियों की अधिसूचना के मुताबिक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमतें 87.30 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 93.83 रुपये प्रति लीटर हो गई। इसी तरह दिल्ली में डीजल का भाव बढ़कर 77.48 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 84.36 रुपये प्रति लीटर हो गया।

प्रमुख खबरें

Lenskart Solutions के 3.6 करोड़ शेयरों का हुआ Block Deal और शुरुआती कारोबार में गिरा Share

West Bengal में मत्स्य पालन के विकास के लिए केंद्र देगा 9 करोड़ रुपये

जमुई घटना पर Tejashwi Yadav ने Bihar Govt पर साधा निशाना, लगाया गुंडाराज का आरोप

Delhi में Gold 200 रुपये गिरा, Silver 5000 रुपये फिसली