मुंबई में पेट्रोल 99 रुपये के पार! जानिए अन्य शहरों का क्या है हाल?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 18, 2021

नयी दिल्ली। तेल कंपनियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में वृद्धि होने के बाद पेट्रोल और डीजल की दरें बढ़ाने के कारण मुंबई में पेट्रोल की कीमत मंगलवार को 99 रुपये प्रति लीटर के स्तर को लांघ गई है। राज्य के स्वामित्व वाले ईंधन खुदरा विक्रेताओं की मूल्य अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल की कीमत में 27 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 29 पैसे की वृद्धि की गई। यह बढ़ोतरी - इस महीने दसवीं बार की गई है जिसके बाद देश भर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अब तक के उच्चतम स्तर पर जा पहुंची हैं। दिल्ली में पेट्रोल 92.85 रुपये प्रति लीटर और डीजल 83.51 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

इसे भी पढ़ें: Google ने भारत में शुरू किया समाचार शोकेस, 50 हजार पत्रकारों और छात्रों को देगी ट्रेनिंग

यह बढ़ोतरी 15 मार्च के बाद पहली बार ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर उठने के बाद हुई है। चार मई के बाद से कीमतों में यह दसवीं वृद्धि है। राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में देश का सबसे महंगा पेट्रोल और डीजल क्रमश: 103.80 रुपये प्रति लीटर और 96.30 रुपये प्रति लीटर के भाव उपलब्ध है। कीमतों में 10वीं बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत में 2.46 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 2.78 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी