पंजाब में जनता पर बढ़ा बोझ, अब Petrol-Diesel के लिए देनी होगी अधिक राशि, सरकार ने बढ़ाया वैट

By रितिका कमठान | Jun 11, 2023

चंडीगढ़। पंजाब में अब पेट्रोल और डीजल खरीदने के लिए अधिक राशि खर्च करनी होगी। पंजाब में भगवंत मान सरकार ने मूल्यवर्धित कर (वैट) में बढ़ोतरी की है जिसके बाद पेट्रोल 92 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है, जबकि डीजल के दाम 88 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं।

राज्य के पेट्रोल पंप मालिकों ने यह जानकारी दी। वैट में वृद्धि के साथ पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतें (मोहाली में) बढ़कर क्रमशः 98.95 रुपये प्रति लीटर और 89.25 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं। नई खुदरा कीमतें 10 और 11 जून की मध्यरात्रि से लागू हो गई हैं। यह इस साल में दूसरा मौका है जबकि ईंधन कीमतें बढ़ी हैं। 

 राज्य के आबकारी और कराधान विभाग ने शनिवार को ईंधन पर वैट में वृद्धि के संबंध में अधिसूचना जारी की। मोहाली के एक पेट्रोल पंप के मालिक अशविंदर सिंह मोंगिया ने कहा कि डीजल पर वैट 1.13 प्रतिशत बढ़ाकर 12 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि पेट्रोल पर इसे 1.08 प्रतिशत बढ़ाकर 15.74 प्रतिशत किया गया है। मोंगिया ने कहा कि वैट में बढ़ोतरी के साथ पंजाब में पेट्रोल और डीजल की दरें पड़ोसी राज्यों की तुलना में अधिक हो गई हैं। मोंगिया ने कहा कि संघ शासित प्रदेश चंडीगढ़ में डीजल और पेट्रोल की खुदरा कीमतें क्रमशः 84.26 रुपये प्रति लीटर और 96.20 रुपये प्रति लीटर हैं। इसी तरह हिमाचल प्रदेश में डीजल की कीमत 85.44 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की 96.29 रुपये प्रति लीटर है।

कांग्रेस ने साधा निशाना
चार महीनों में दूसरी बार पेट्रोल डीजल पर वैट बढ़ाए जाने पर कांग्रेस पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। कांग्रेस के नेता अमरिंदर सिंह राजा ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा कर आम आदमी पार्टी की सरकार ने जाहिर किया है कि वो जनता की सरकार नहीं है। ये सराकर की विफलता है। पंजाब की जनता पर सरकार अतिरिक्त बोझ बढ़ा रही है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर