गुजरात में महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल, वैट बढ़ाने पर विचार कर रही है रूपाणी सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 05, 2020

अहमदाबाद। गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य सरकार लॉकडाउन के कारण राजस्व में हुए नुकसान की भरपाई के लिये पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधनों पर मूल्य वर्धित कर (वैट) बढ़ाने पर विचार कर रही है। गुजरात सरकार अभी पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर 21 प्रतिशत कर वसूल करती है। इसमें 17 प्रतिशत वैट और चार प्रतिशत उपकर है। पटेल ने कहा कि गुजरात में वैट की दरें और ईंधनों की कीमतें, दोनों देश में सबसे कम हैं। 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा