पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई फिर से तेजी,जानिए कितना है दाम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 23, 2021

नयी दिल्ली।देश में पेट्रोल और डीजल के दाम शनिवार को अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गए। पेट्रोलियम विपणन कंपनियों ने इस सप्ताह चौथी बार वाहन ईंधन कीमतो में बढ़ोतरी की है। पेट्रोलियम विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार शनिवार को पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम 25-25 पैसे प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। इससे दिल्ली में पेट्रोल 85.70 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 92.28 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। राष्ट्रीय राजधानी में डीजल 75.88 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 82.66 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वाहन ईंधन कीमतों में लगातार दूसरे दिन वृद्धि की गई है। इस सप्ताह चार बार में वाहन ईंधन के दाम एक रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। स्थानीय बिक्री कर या मूल्यवर्धित कर (वैट) की वजह से विभिन्न राज्यों में वाहन ईंधन कीमतों में अंतर होता है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर