Pakistan में पेट्रोल, डीजल के दाम 35-35 रुपये लीटर बढ़े

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 30, 2023

नकदी संकट से जूझ रही पाकिस्तान सरकार ने रविवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35-35 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि कर दी। इससे देश में पहले से ही महंगाई से जूझ रही जनता को और तेज झटका लगा है। वित्त मंत्री इशाक दार ने रविवार सुबह टीवी पर जनता को संबोधित करते हुए यह घोषणा की। इससे पहले देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव प्रत्येक पखवाड़े में महीने की पहली और 16 तारीख को किया जाता था। दार ने कहा, ‘‘हमने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 35-35 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि करने का फैसला किया है। केरोसिन तेल और हल्के डीजल तेल की कीमतों में भी 18-18 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।’’

प्रमुख खबरें

Emmy Awards 2026 Winners List | Noah Wyle से लेकर Allison Janney तक, इस रात की सबसे बड़ी जीत के बारे में जानें

Dollar के मुकाबले Rupee 30 पैसे गिरकर 95.84 के स्तर पर खुला

Meta Child Safety India | सुरक्षा से नो कॉम्प्रोमाइज, Meta अब सुरक्षा एजेंसियों से साझा करेगा बच्चों के यौन शोषण का डेटा, सरकार की चेतावनी के बाद फैसला

Bihar Flood से 50 लाख लोग प्रभावित, Mallikarjun Kharge और Rahul Gandhi ने राहत कार्य में जुटने की अपील की