पेट्रोल की कीमत में 18 पैसे प्रति लीटर की कटौती, डीजल 17 पैसे सस्ता हुआ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2021

नयी दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के चलते बुधवार को पट्रोल की कीमत में 18 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई, जबकि डीजल 17 पैसे सस्ता हुआ। पेट्रोल-डीजल की कीमत में इस साल यह पहली बार कटौती है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों की मूल्य अधिसूचना के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 91.17 रुपये प्रति लीटर से घटकर 90.99 रुपये प्रति लीटर हो गई। इसी तरह राष्ट्रीय राजधानी में अब डीजल का भाव 81.30 रुपये प्रति लीटर है, जो पहले 81.47 रुपये था।

इसे भी पढ़ें: ऐश्वर्य प्रताप तोमर ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में स्वर्ण पदक जीता

पिछले महीने राजस्थान, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के स्तर को पार कर गई थी। हालांकि फरवरी अंत से कीमतों में किसी बढ़ोतरी की घोषणा नहीं की गई। मुंबई में बुधवार को पेट्रोल की कीमत 97.57 रुपये से घटकर 97.40 रुपये प्रति लीटर हो गई, जबकि डीजल 88.60 रुपये से घटकर 88.42 रुपये हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में फरवरी से कीमतों में गिरावट का रुख देखने को मिल रहा है, जिससे घरेलू स्तर पर भी राहत देखने को मिली है।

प्रमुख खबरें

Rajasthan Governor Haribhau Bagade ने नशामुक्ति और टीबी मुक्त भारत के लिए जनभागीदारी पर दिया जोर

Bihar Government ने BIIPP 2025 के साथ Bauma CONEXPO 2026 में दिखाई अपनी औद्योगिक क्षमता

डेट पर जाने से पहले घंटों तैयार होने का झंझट छोड़ रहे युवा, Unpolished Look वाला ये नया ट्रेंड क्यों हो रहा वायरल?

Team India के Selection Pattern ने दिए संकेत, अब केवल Test Cricket तक सिमटा Rishabh Pant का भविष्य