By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2023
नयी दिल्ली। सरकारी गैर-बैंकिंग ऋणदाता पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (पीएफसी) लिमिटेड का बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 42.66 प्रतिशत वृद्धि के साथ 6,128.63 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने शनिवार को शेयर बाजार को बताया कि वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 4,295.90 करोड़ रुपये था। कंपनी की कुल आमदनी 2022-23 की मार्च तिमाही में सालाना आधार पर छह प्रतिशत वृद्धि के साथ 20,074.11 करोड़ रुपये रही, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 18,873.55 करोड़ रुपये रही थी।