CAA के खिलाफ हिंसा में PFI का हाथ, मोदी सरकार करेगी कार्रवाई

By अंकित सिंह | Jan 01, 2020

कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बुधवार को CAA के खिलाफ प्रदर्शन में हुए हिंसा को लेकर बड़ा बयान दिया है। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हिंसा में PFI की भूमिका सामने आ रही है, गृह मंत्रालय सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय करेगा। प्रसाद ने साफ कहा कि PFI पर स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) से संबंध सहित कई आरोप हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के 25 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। 

वहीं रविशंकर प्रसाद ने CAA को लागू करने को लेकर कहा कि संसद द्वारा पारित कानूनों को लागू करना राज्य सरकारों का ‘‘संवैधानिक कर्तव्य’’ है। प्रसाद ने कहा कि जो राज्य यह कहते हैं कि वे संशोधित नागरिकता कानून को लागू नहीं करेंगे उन्हें ऐसे निर्णय करने से पहले उचित विधिक राय लेनी चाहिए।  प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘संसद द्वारा पारित कानूनों को लागू करना राज्यों का एक संवैधानिक कर्तव्य है।’’

प्रमुख खबरें

AAP Punjab First List: 31 उम्मीदवारों का ऐलान, कई दिग्गजों के टिकट कटे, सांसद भी मैदान में

13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होगी Chhath Puja 2026, जानिए खरना से लेकर पारण तक की सही तारीखें

अरुणाचल में Pema Khandu का ऐलान: हर दो साल में होगा देशज आस्था युवा महोत्सव

Surya Dev और छठी मइया की उपासना से मिलता है संतान रक्षा और मातृत्व का आशीष