अमेरिका में कोरोना से सुरक्षा के लिए लगाया जाएगा 12 से 15 साल के बच्चों को टीका, फाइजर के टीके को मिली मंजूरी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 11, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका के नियामकों ने 12 से 15 साल तक की उम्र के बच्चों को ‘फाइजर’ का कोविड-19 रोधी टीका लगाने का फैसला किया है, ताकि स्कूल वापस जाने पर वे सुरक्षित हों और उनकी सामान्य गतिविधियां भी शुरू हो सकें। संघीय टीका सलाहकार समिति के 12 से 15 वर्ष के बच्चों को टीके की दो खुराक लगाने की सिफारिश करने के बाद, बृहस्पतिवार से बच्चों का टीकाकरण शुरू किया जा सकता है। इसकी घोषणा बुधवार को किए जाने की संभावना है। विश्व में कोविड-19 रोधी कई टीकों को व्यस्कों को लगाने की ही अनुमति दी गई है।

प्रमुख खबरें

Kajal Dhochak भारी वजन वर्ग में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं

Tammer Boxing Tournament में भारतीय मुक्केबाजों का दबदबा, 4 स्वर्ण समेत 14 पदकों से शीर्ष पर रहा देश

Bangladesh में परिधान श्रमिकों के हिंसक प्रदर्शन के बाद सरकार ने बनाया Wage Board

Iran की शर्तें US ने मानी तो 2 दिन में बहाल होगा Strait of Hormuz पर जहाजों का आवागमन