क्या अमेरिका में कोविड-19 के लिए फाइजर के टीके को मिलेगी हरी झंडी?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 10, 2020

वाशिंगटन। कोविड-19 के लिए फाइजर के टीके को अमेरिका में हरी झंडी पाने के लिए एफडीए के वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की चर्चा के दौर की बड़ी बाधा को पार करना होगा। अगर एफडीए टीके को मंजूरी दे देता है तो देश में इसे सुरक्षित और प्रभावी मानकर इसका उपयोग शुरू किया जाएगा। फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट (एफडीए) की टीका सलाहकार समिति की बृहस्पतिवार को हो रही बैठक अमेरिका में फाइजर के टीके के उपयोग को मंजूरी देने के लिहाज से संभवत: एक पड़ाव है। परीक्षण के दौरान टीका काफी हद तक कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव करने में प्रभावी साबित हुआ है। एफडीए का यह पैनल एक साइंस कोर्ट की तरह काम करता है और यह टीके से जुड़े तमाम पहलुओं पर चर्चा करेगा।

इसे भी पढ़ें: कोरोना से अमेरिका का हाल-बेहाल, 24 घंटे में रिकॉर्ड 3219 की मौत

एफडीए का कहना है कि बड़े पैमाने पर किया गया फाइजर का अध्ययन बताता है कि जर्मन कंपनी बायोएनटेक के साथ मिलकर विकसित किया गया उसका यह टीका सभी लोगों पर 90 प्रतिशत से ज्यादा प्रभावी है। सुरक्षा संबंधी कोई बड़ी मसला सामने नहीं आया है और टीके से जुड़े सामान्य साइड इफेक्ट जैसे बुखार, थकान और इंजेक्शन लगने की जगह पर दर्द आदि को बर्दाश्त किया जा सकता है। जॉन हॉप्किंस यूनिवर्सिटी के ‘इंटरनेशनल वैक्सीन एक्सेस सेंटर’ के प्रमुख डॉक्टर विलियम मूस का कहना है, ‘‘रिपोर्ट में दिए गए आंकड़े बिल्कुल वैसे ही हैं जैसा कि हमने पहले सुना था और यह उत्साहित करने वाले हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मुझे ऐसा कुछ नहीं दिखा रहा जिससे टीके की मंजूरी में देरी हो सकती है।’’ इस संबंध में एफडीए के कमिश्नर स्टीफन हान ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘बहुत सारे सवाल किए जा रहे हैं कि इसमें इतना वक्त क्यों लग रहा है या क्या हम पूरी क्षमता के साथ प्रयास कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं आशा करता हूं कि लोग हमारी पारदर्शिता को देखेंगे और समझेंगे कि हमने कितनी मेहनत की है।

प्रमुख खबरें

World Cup के बीच Barcelona में बड़ी हलचल, Lamine Yamal के बयान से Transfer Market में मची खलबली

अमेरिकी बेस पर Iran का बड़ा Missile Attack, Jordan ने हवा में ही किया नाकाम, तनाव चरम पर

Sanju Samson को बाहर करने पर R Ashwin का BCCI पर बड़ा हमला, बोले- यह सरासर नाइंसाफी है

Argentina की जीत पर Egypt का हंगामा, रेफरी विवाद पर FIFA का कड़ा जवाब- हमारे फैसलों पर सवाल न उठाएं।