अब Pension के साथ Health Insurance भी! PFRDA की नई स्कीम NPS Health से मिलेगा डबल फायदा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 09, 2026

पेंशन कोष नियामक पीएफआरडीए ने सेवानिवृत्ति योजना के साथ स्वास्थ्य देखभाल की पेशकश की पहल एनपीएस स्वास्थ्य के दूसरे पायलट चरण की शुरुआत की है। एक बयान के मुताबिक, पीएफआरडीए ने कहा कि राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) स्वास्थ्य एक बहु-भागीदार पहल है, जिसे व्यापक वित्तीय एवं स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है।

इस बयान में कहा गया है कि आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस एकीकृत टॉप-अप बीमा कवर देती है और मेडि असिस्ट टीपीए दावों का प्रबंधन करती है। पीएफआरडीए ने कहा, यह पहल भारत के सेवानिवृत्ति परिदृश्य में बढ़ रहे स्वास्थ्य देखभाल के अंतर को दूर करती है, जहां 2026 में स्वास्थ्य देखभाल की लागत 11.5 प्रतिशत से 14 प्रतिशत तक बढ़ने का अनुमान है। यह वृद्धि मुद्रास्फीति से काफी अधिक है और लाखों लोगों की दीर्घकालिक वित्तीय सुरक्षा पर दबाव डाल रही है।

प्रमुख खबरें

UAE President से मिले PM Benjamin Netanyahu, Iran ने दौरे को बताया क्षेत्र के लिए खतरा

Thane में Pradeep Purnikar की हत्या पर भड़के Sanjay Raut, शिंदे गुट पर लगाए आरोप

जिस तरह से जवाब दिया...PM मोदी की डिग्री मामले में केजरीवाल की याचिका खारिज, हाई कोर्ट ने बरकरार रखा 25 हजार का जुर्माना

South Korea के आरोपों पर भड़कीं Kim Yo Jong, कहा DMZ सीमा पर गोलीबारी हुई तो भुगतना होगा