दक्षिण चीन सागर विवाद को लेकर चीन के राजनयिकों से उलझे Philippine के राजनयिक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 25, 2023

फिलीपीन ने दक्षिण चीन सागर में चीन के आक्रामक रवैये को लेकर शुक्रवार को विरोध दर्ज कराया। एक अधिकारी ने बताया कि फिलीपीन के राजनयिकों ने चीनी अधिकारियों से मुलाकात के दौरान विरोध जताया। दक्षिण चीन सागर को लेकर एशिया में लंबे समय से विवाद रहा है। चीन और अमेरिका के बीच बढ़ती प्रतिद्वंद्वता के चलते इस विवाद को हवा मिली है। अमेरिका इस क्षेत्र पर कोई दावा नहीं करता है। हालांकि वह क्षेत्र में युद्धपोत और लड़ाकू विमान तैनात करने को लेकर चीन को चेतावनी देता रहा है।

फिलीपीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि शुक्रवार को दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय विवादों पर बात की। वार्ता में शामिल फिलीपीन के एक अधिकारी ने ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ को बताया कि फिलीपीनी के राजनयिकों ने बंद दरवाजे में हुई वार्ता के दौरान विवादित जल क्षेत्र में चीन की आक्रामकता को रेखांकित करते हुए कई घटनाओं का जिक्र किया। अधिकारी ने कहा कि चीन के प्रतिनिधियों ने ज्यादातर समय दक्षिण चीन सागर में बीजिंग की संप्रभुता के दावे को दोहराया।

प्रमुख खबरें

Pinarayi Vijayan Resignation | केरल में एक युग का अंत! पिनरायी विजयन ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, UDF की प्रचंड जीत से राज्य में सत्ता परिवर्तन

गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, बंगाल की जीत पर पीएम मोदी का बदले के बजाय बदलाव का संदेश | PM Narendra Modi Full Speech

UAE Missile Alert: सोमवार को दो बार बजे आपातकालीन सायरन, तनाव के बीच अधिकारी मौन

माकपा ने चुनावी नतीजों को बताया बड़ा झटका, भाजपा की बढ़त को धर्मनिरपेक्षता के लिए चुनौती करार दिया