फिर लाएंगे केजरीवाल... दिल्ली चुनाव के लिए AAP का कैंपेन सॉन्ग लॉन्च, पूर्व सीएम बोले- शादी और बर्थडे खूब बजाइए

By अंकित सिंह | Jan 07, 2025

आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रचार गीत जारी किया। 'फिर लाएंगे केजरीवाल' शीर्षक वाला अभियान गीत आप के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल, दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और मनीष सिसोदिया सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में जारी किया गया। चुनाव अगले महीने फरवरी होने वाले हैं और परिणाम भी उसी महीने घोषित किए जाएंगे। दिल्ली में मुख्य मुकाबला आप और भाजपा के बीच माना जा रहा है लेकिन कांग्रेस भी अपनी पूरी ताकत लगा रही है। 

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि ये गाना हिट होगा। हमारा नारा था 'फिर लाएंगे केजरीवाल' और यह गाना भी यही बताता है।' उन्होंने कहा कि यह गाना हर घर तक पहुंचेगा और लोग अरविंद केजरीवाल को भारी बहुमत से जिताएंगे। मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा के पास दिल्ली में चुनाव लड़ने के लिए कोई मुद्दे ही नहीं हैं। हमें डर था कि कहीं ये लोग MCD चुनाव की तरह विधानसभा चुनाव भी ना टाल दें। लेकिन आज 2 बजे चुनाव की घोषणा हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें: BJP के केजरीवाल को बताया विज्ञापन बाबा, संबित पात्रा का तंज- मकान पर खर्च, दुकान बचाने के लिए खर्च लेकिन...

उन्होंने कहा कि हम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं और मुझे लगता है कि पिछली बार की तरह ही BJP को बहुत कम सीटें आएंगी और आम आदमी पार्टी को एक बड़ा बहुमत मिलेगा। भारत निर्वाचन आयोग मंगलवार को दोपहर 2 बजे दिल्ली विधानसभा के आम चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा करेगा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में, शीर्ष चुनाव पैनल ने कहा कि वह दिल्ली विधानसभा चुनाव के संबंध में तैयारियों और तारीखों की घोषणा करने के लिए आज एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेगा।

प्रमुख खबरें

Mahalaxmi Vrat Puja: Mahalakshmi Vrat आज से शुरू, धन समृद्धि के लिए इस तरह करें कलश स्थापना और पूजन

ग्रीनलैंड पर US और Denmark में समझौता अगले हफ्ते, संसदों की मंजूरी होगी अनिवार्य

DUSU Election में 40.46 प्रतिशत मतदान, Delhi High Court ने विजय जुलूस पर लगाई रोक

एशियाई खेलों में Quimcy Dsouza टेकबॉल सेमीफाइनल हारीं, अब खेलेंगी Bronze Medal मैच