सोफी टर्नर और जो जोनस की शादी की देखिए पहली झलक

By रेनू तिवारी | Jul 04, 2019

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की जेठानी और गेम ऑफ थ्रोन्स फेम सोफी टर्नर ने निक जोनास के भाई जो जोनस से दूसरी बार शादी की। ये शादी फ्रांस की शादी के रीति- रिवाज के अनुसार हुई। शादी पूरी तरह से प्राइवेट थी। शादी में केवल परिवार के नजदीकी लोग, दोस्त और रिश्तेदार ही शामिल हुऐ। सोफी टर्नर और जो जोनस की शादी प्यार के शहर पेरिस में हुई। शादी के प्राइवेट होने के कारण कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर नहीं आई लेकिन शादी के तीन दिन बाद ऑफिशियल अकाउंट से सोफी टर्नर और जो जोनस की वेडिंग की एक तस्वीर को रिलीज किया गया है।

इस तस्वीर में सोफी टर्नर और जो जोनस वेडिंग ड्रेस में काफी आकर्षक लग रहे हैं। व्हाइट कलर के वेडिंग गाउन में सोफी किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही था। ब्लेक वेडिंग सूट में जो जोनस भी अच्छे लग रहे हैं। शादी के बंधन में बंधने जा रहा ये जोड़ा तस्वीर में काफी खुश नजर आ रहा है। दोनों ने एक दूसरे का हाथ थाम रखा है।

इसके अलावा कुछ वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे है। यहां देखें सोफी और जो जोनास की शादी तस्वीरें-

इसे भी पढ़ें: प्यार के शहर पेरिस में सोफी टर्नर और जोनस का प्यार चढ़ा परवान!

सोफी और जो जोनास की शादी में प्रियंका चोपड़ा देशी स्टाइल में नजर आई। उन्होंने हल्के पिंक कलर की साड़ी पहनी थी और अपने बालों को फूलों से सजाया हुआ था। शादी में विदेशी प्रियंका ने देसी लुक को अपनाया। 

प्रमुख खबरें

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग

Asian Games 2026 | Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty की चौंकाने वाली हार से बिगड़ा भारत का गणित, हाथ से निकले कई गोल्ड मेडल