उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर में फोटो स्टूडियो के मालिक पर दुष्कर्म का आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 08, 2025

संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद क्षेत्र के एक गांव में फोटो स्टूडियो के मालिक ने 22 वर्षीय एक युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि दर्ज शिकायत के अनुसार युवती फोटो खिंचवाने के लिए सोमवार को स्टूडियो गई थी, जहां रामछैल यादव उर्फ ​​वासुदेव यादव ने उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि यादव विवाहित है और उसने अविवाहित होने का दावा करके उनके बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाए तथा शादी करने का झांसा दिया।

शिकायत के अनुसार, यादव ने पीड़िता को धमकी भी दी कि अगर उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। खलीलाबाद थाना के प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और विस्तृत जांच की जा रही है। इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

प्रमुख खबरें

BMC elections: CM Fadnavis का बड़ा दावा, बोले- Mahayuti में जल्द सुलझेगा गतिरोध, गठबंधन तय

बॉर्डर पर फटा चीनी रॉकेट लॉन्चर, सैनिकों के उड़ गए चिथड़े

मौलाना पर ED का एक्शन, लंदन में साजिश, यूपी के मदरसे से ले रहा था सैलरी

Matrubhoomi: 3000 चीनी सैनिक से भिड़ गए भारत के 120 जवान, जब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुई Border फिल्म जैसी लड़ाई