Rajnath Singh Birthday: फिजिक्स के प्रोफेसर से देश के रक्षामंत्री तक तय किया सफर, जानिए राजनाथ सिंह का राजनीतिक सफर

By अनन्या मिश्रा | Jul 10, 2023

आज यानी की 10 जुलाई को देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का जन्मदिन है। बता दें राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के छोटे से गांव से निकलकर केंद्र की राजनीति तक अपनी पहचान बनाई है। देश के रक्षामंत्री 10 जुलाई को अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। राजनाथ सिंह एक साधारण परिवार से आते हैं। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर देश के गृहमंत्री और रक्षामंत्री तक का सफर किया है। आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर राजनाथ सिंह के जीवन से जुड़ी कुछ खास बातों के बारे में...

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के भभौरा गांव में 10 जुलाई 1951 को राजनाथ स‍िंह का जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम राम बदन सिंह और माता गुजराती देवी था। उन्होंने अपनी शुरूआती शिक्षा अपने गांव यानी की भभौरा गांव से पूरी की। राजनाथ सिंह जब 13 साल के थे, तो वह RSS यानी की राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़ गए थे। फिर वह आगे की शिक्षा प्राप्त करने के लिए गोरखपुर आ गए। गोरखपुर विश्वविद्यालय से उन्होंने फिजिक्स में मास्टर्स की डिग्री पूरी की। इसके बाद राजनाथ सिंह ने एबीवीपी के एक छात्र कार्यकर्ता के रूप में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था।  

कॅरियर

पढ़ाई पूरी होने के बाद राजनाथ सिंह मिर्जापुर के के.बी. पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में फिजिक्स के टीचर भी रहे हैं। इस दौरान साल 1969-71 के बीच गोरखपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठनात्मक सचिव पद पर रहे। इसके बाद वह साल 1974 में औपचारिक रूप से राजनीति में सक्रिय हो गए। राजनाथ सिंह ने अपना राजनीतिक सफर जनता पार्टी से शुरू किया था। वहीं जब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा इमरजेंसी का ऐलान किया गया। 

इसके विरोध में राजनाथ सिंह को जेल जाना पड़ा था। फिर साल 1977 में वह मिर्जापुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे। इस दौरान उन्होंने चुनाव में जीत हासिल की। साल 1980 में उन्होंने बीजेपी का दामन थाम लिया। साल 1984 में उन्होंने भाजपा युवा विंग के राज्य अध्यक्ष और साल 1986 में राष्ट्रीय महासचिव पर की जिम्मेदारी संभाली थी। वहीं साल 1991 में जब उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनीं तो इस दौरान राजनाथ सिंह को शिक्षामंत्री बनाया गया। इस दौरान ही वह एंटी-कॉपिंग एक्ट लाए थे, जो काफी ज्यादा चर्चाओं में रहा था। इसके बाद वह साल 1994 में राज्यसभा के लिए चुने गए।

फिर संभाली ये जिम्मेदारी

अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में राजनाथ सिंह को केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री की जिम्मेदारी मिली थी। जिसके बाद साल 2000 में वह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। लेकिन उनकी सरकार ज्यादा समय तक नहीं चल पाई। जिसके बाद वाजपेयी सरकार में उन्होंने कृषि मंत्री का पदभार संभाला था। वहीं वह दो बार पार्टी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। बता दें कि इससे पहले यह उपलब्धि वाजपेयी और आडवाणी के पास थी। 

साल 2009 में वह गाजियाबाद से सांसद चुने गए। फिर साल 2013 में उन्होंने लखनऊ से लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत भी हासिल की। साल 2014 में पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार में राजनाथ सिंह ने गृहमंत्री के तौर पर शपथ ली। जिसके बाद साल 2019 में राजनाथ सिंह ने देश के रक्षामंत्री के रूप में शपथ ली।

प्रमुख खबरें

Inflation hits Maharashtra: 11 अगस्त से 2 रुपये प्रति लीटर महंगा होगा दूध, डेयरी प्रोडक्ट्स के दाम भी बढ़ेंगे

टर्बुलेंस का शिकार हुई Air India Flight का पायलट डोप टेस्ट में फेल, जांच में जुटा DGCA

BIS बढ़ाएगा Silver Jewellery की जांच क्षमता, दो वर्षों में होगा लैब का विस्तार

PM Modi ने भारत छोड़ो आंदोलन के वीरों को किया याद, साहस को बताया हर भारतीय की प्रेरणा